जौनपुर, जनवरी 29 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार की सुबह एक बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी मानीकला मोड़ पर गुरैनी से की है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र मुन्नर राम निवासी मानीकला बताया। उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...