गौरीगंज, जनवरी 28 -- शुकुल बाजार। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 12 बजे एसआई कृष्णपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने हसनपुर तिवारी मोड़ के पास मौजूद एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेतारपुर मजरे बरसंडा निवासी कैकूबाद हुसैन के रूप में हुई। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...