प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- परियावां। नवाबगंज थाने के लवाना चौकी प्रभारी विनय वर्मा पुलिस टीम के साथ शनिवार को गस्त रहे, तभी मुखबिर से खबर मिली कि एक युवक तमंचा-कारतूस के साथ सिन्दुराईपुर के पास खड़ा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी दिव्यांशु पटेल निवासी भोरई का पुरवा मददूपुर को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बाइक, तमंचा सीज कर आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...