मेरठ, मई 23 -- गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। अधिवक्ता उज्जवल मलिक ने दो अज्ञात बदमाशों पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना 20 मई दोपहर की है। उज्जवल मलिक, अधिवक्ता नरेंद्र चौहान के साथ कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। बताया गया कि दो नकाबपोश युवक बाइक से मीनाक्षीपुरम स्थित उज्जवल मिलक के मकान पर पहुंचे। दोनों के हाथों में तमंचा और सरिया था। बदमाशों ने घर का जालीदार गेट तोड़ने का प्रयास किया और अंदर मौजूद लोगों को बाहर जाने को कहा। यह भी पढ़ें- तमंचा और सरिया लेकर पहुंचे नकाबपोश, धमकी दी घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर आरोपी बाहर निकल गए। बाहर मौजूद अमित नाम के युवक ने बदमाशों को फोन पर बात करते हुए सुना कि इस बार उज्जवल मलिक बच गया, अ...