तमंचा और कारतूस संग एक धराया
भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाने की पुलिस ने एक आरोपित को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस की टीम जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बुधवार को एसआई शशांक बाजपेई, चौकी प्रभारी कस्बा गोपीगंज ने पुलिस टीम के साथ वन विभाग कार्यालय के पास गोरी मोड़ पर घेराबंदी कर भाग रहे आरोपित को पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित राजन कुमार गौतम निवासी बलनपुर के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में चंद्रशेखर राय, अतुल कुमार और मनोज कुमार यादव भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.