वाराणसी, दिसम्बर 31 -- सारनाथ। फरीदपुर स्थित नव निर्मित पानी की टंकी के समीप से बुधवार को तमंचा व कारतूस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। विभिन्न थानों में उसके 17 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि धर्मेंद्र विश्वकर्मा (26) पैगंबरपुर पंचक्रोशी का रहने वाला है। मुखबिर से सूचना मिला कि सारनाथ थाने का 18 नंबर का हिस्ट्रीशीटर फरीदपुर रिंग रोड स्थित नव निर्मित पानी की टंकी के पास खड़ा है। वह किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से तमंचा लेकर खड़ा है। इसके बाद सारनाथ बीट प्रभारी उप निरीक्षक राहुल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक .315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। उसके पास 126 रुपया नकद भी था। बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न थानो...