काशीपुर, अप्रैल 29 -- काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को 12 बोर का तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात कोतवाली काशीपुर के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती टीम के साथ गश्त पर थे। टीम जब रामनगर रोड स्थित एसआरएफ अंडरपास के पास पहुंची, तो रेलवे पटरियों की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक बाइक पर पर बैठा दिखा। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान 21 वर्षीय निखिल कुमार पुत्र कल्लू सिंह निवासी अन्यारी, अलीनगर, थाना छजलैट, जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...