शाहजहांपुर, मार्च 8 -- बंडा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सूचना मिली कि गांव कुंवरपुर रत्ती के उत्तर दिशा में करीब एक किलोमीटर दूर एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम कुंवरपुर रत्ती निवासी निरंजन बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...