प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- राहटीकर के पास से शुक्रवार को सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान लालगंज के नयापुरवा बेलहा निवासी अनीश वर्मा पर शक होने पर रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर आरोपित भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपित के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...