तमंचा, कारतूस समेत युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 21 -- सितारगंज। पुलिस ने तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव मुंडलिया गौसू, अमरिया (पीलीभीत) निवासी मोहम्मद शान को नकटपुरा चौराहे से मैनाझुंडी को जाने वाले रास्ते से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है। राह चलते लोगों को तमंचा दिखाकर लूटने की योजना बनाई थी। अपने बचाव के लिए तमंचा रखा था। यह भी पढ़ें- शौक पूरे करने के लिए बन गया असलहा तस्कर, पुलिस ने रामनगर से दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.