आगरा, जून 3 -- जनपद के थाना सोरों व सिढ़पुरा क्षेत्र से पुलिस ने तमंचा, कारतूस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोरों इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बीती रात विभिन्न क्षेत्रों से सत्यपाल पुत्र किशोरीलाल निवासी शंकर नगला थाना सोरों, दीपक उर्फ दीपा पुत्र सत्यनारायन निवासी मोहल्ला चौदहपौर सोरों को एक-एक तमंचा, एक-एक कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। सिढ़पुरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि तमंचा के साथ फोटो वायरल करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया है। सोशल नेटवर्किंग पर तमंचा के साथ फोटो दिखाई देने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ विनय पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला धुंआ थाना सिढ़पुरा को बुधवार को नगला भोपालगढ़ी के समीप से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- इमामगंज में देसी कट्टा के साथ फोटो वायर...