रुद्रपुर, मार्च 23 -- सितारगंज। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने तमंचा और कारतूस घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के बावत रविवार रात को गांव उकरौली में अंबुजा कंपनी के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने गांव बरुआबाग निवासी विशाल कुमार उर्फ राहुल को एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.