मऊ, मई 22 -- मऊ, संवाददाता। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 27 अप्रैल को मुंशीपुरा में हुई चोरी की घटना में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोर के पास से तमंचा, कारतूस, 2250 रुपये नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार चोर की शिनाख्त रवि दूबे उर्फ झम्मन दूबे निवासी पुरैना चौराहा पोस्ट पड़री बाजार थाना सलेमपुर जिला देवरिया के रूप में किया गया है। गिरफ्तार शातिर चोर से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : देसी कट्टा, 40 कारतूस व 30 हजार नकदी के साथ एक युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...