नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- सफलता की यह कहानी बिहार के उस छात्र की है जिसने लीक से हटकर राह चुनी और अपने विजन और इरादे को सही साबित कर एक शानदार मिसाल कायम की। बिहार के शरद विवेक सागर ने अमेरिका में पढ़ाई, शानदार नौकरी और आलीशान जिंदगी के अवसरों को पीछे छोड़कर उन्होंने अपने देश लौटने का फैसला किया। उनके इस फैसले पर अमेरिकी दोस्तों ने उनका मजाक उड़ाया। लेकिन शरद को अपने इरादे और विजन पर इतना भरोसा था कि उन्होंने दोस्तों से कह दिया कि वह अमेरिका तभी लौटेंगे, जब वहां के राष्ट्रपति उन्हें बुलाएंगे। कुछ साल बाद उनका यह मजाकिया अंदाज में किया गया दावा हकीकत बन गया। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें व्हाइट हाउस में आयोजित एक खास कार्यक्रम के लिए न्योता दिया।उन पलों को 10 साल होने पर शेयर किया वीडियो शरद ने कुछ दिन पहले इंस्टा पर लिखा ...