दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने वाले मोहल्ले में सोमवार की सुबह तबेले में अचानक आग लगने से चार पशुओं की जलकर मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों व अग्निशमन की छोटी गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में चार दुधारू पशुओं सहित आठ लाख रुपये के सामान के जलकर राख हो जाने की बात कही गयी है। बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी राम सोगारथ यादव अपने तबेले में सोये हुए थे। सुबह तीन बजे वे शौच के लिए अपने अभंडा स्थित घर चले गये। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन कर उनके तबेले में आग लग जाने की सूचना दी।सूचना मिलने पर समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ. शिव किशोर राय भी मोहल्ले के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे व आग बुझाने में जुट गये। इस दौरान आग की चपेट में आने से उनका हाथ भी...