औरैया, मार्च 3 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इकबालपुर गांव में होली के दिन एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। इकबालपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार आगरा में पुताई का काम करते थे। होली के अवसर पर वह मंगलवार तड़के करीब चार बजे घर लौटे थे। बड़े भाई मुकेश के अनुसार घर पहुंचने के बाद राजेश ने पत्नी पूजा और बच्चों रिया, रिचा, आसना व अमर के साथ शीतल पेय पिया। इसके बाद वह सो गए। सुबह करीब नौ बजे जागने के बाद वह छत पर कपड़े डालने गए थे। तभी अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन घबराकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़े भाई ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.