औरैया, जनवरी 31 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिल्ली से बक्सर जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में मां के साथ सफर कर रहे एक 2 वर्ष के मासूम की तबीयत बिगड़ गई। इस पर फफूंद स्टेशन पर ट्रेन को रोककर बच्चे को उतारा गया और जीआरपी की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ,जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ब्रह्मपुत्र ट्रेन से अपने दो साल के बच्चे पार्थ जैन पुत्र प्रदीप जैन के साथ अपने मायके बक्सर जा रही महिला गुंजा कुमारी ने अपने बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ने पर टीटी को सूचना दी।टीटी ने तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी।कंट्रोल रूम ने फफूंद स्टेशन पर सूचना दी।इस पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर मां बेटे को उतारा गया। आरपीएफ ने मां बेटे को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया ,जहां चिकित्सक सऊद अहमद ने प्राथमिक उपचार के...