लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- शारदा नगर पुलिस की कस्टडी में रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में युवक शिव कुमार की मौत हो गई। पुलिस कह रही है कि मेडिकल के समय वह बिल्कुल ठीक था। बाद में लखीमपुर लाते समय रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी थी। पर परिजनों का आरोप है कि जब शिव कुमार को उल्टी शुरू हुई और वह बेसुध हो गया तो पुलिस वाले उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। शिव कुमार का भाई हरगोविंद जब लखीमपुर से वापस पहुंचा तो उसे उसका भाई सड़क किनारे पड़ा मिला। होमगार्ड, पीआरडी और पुलिस वाले गायब थे। हरगोविंद का कहना है कि उस समय उसका भाई इस हालत में नहीं था कि बाइक पर बैठ पाता। काफी देर बाद पुलिस वाले वाहन लेकर आए, जिसमें लिटाकर उसे जिला अस्पताल लाया गया। मौत की सूचना पाकर एसएसपी, एएसपी और सीओ सिटी फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri ...