गिरडीह, मई 17 -- बेंगाबाद। तबीयत बिगड़ने से 29 वर्षीय सहायक शिक्षक अंकित राम की शनिवार सुबह चपुआडीह गांव में मौत हो गई। सहायक शिक्षक के हुए आक्समिक निधन से परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मो शमीम मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। बताया जाता है कि सहायक शिक्षक गांडेय दासडीह के एक स्कूल में वे कार्यरत थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजन इलाज के लिए उसे कोलकाता सहित कई अन्य अस्पताल ले गए। इस बीच दो दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे धनबाद के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे चपुआडीह गांव वापस ले आया। घटना की सुबह घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...