प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पांच दिन पूर्व नोएडा से घर आए युवक की गुरुवार सुबह आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मरुआन निवासी चंचल सिंह के बड़े बेटे 28 वर्षीय अक्षय वत्स सिंह नोएडा के मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते थे। पांच दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आए गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अक्षय यह भी पढ़ें- युवक की हालत बिगड़ी, मौत वत्स सिंह की मां प्रमिला सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वह बेटे के शव से लिपट कर रोती रहीं। इस घटना से गांव व आसपास के लोगों क...