लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा भाई में एक ग्रामीण की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गांव मूड़ा भाई निवासी 60 वर्षीय राम कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी गांव ले गए, जहां से लौटने के बाद उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई और कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी सुनील मलिक ने दरोगा हेमंत कटियार को मौके पर भेजा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मौत की सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी...