तबीयत खराब हुई तो बीमार को झाड़-फूंक वाले पर हुआ शक, चला दी गोली; तमंचे संग गिरफ्तार
प्रमुख संवाददाता, जून 7 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव में अंधविश्वास के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस का कहना है कि एक आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। डोहरिया गांव के अजीज अहमद ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के दो भाइयों अब्दुल मुकीत उर्फ दरोगा तथा साजिद उर्फ इसराइल पुत्र जुम्मन ने नमाज से घर लौटते समय उसके ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना पुलिस टीम पहुंची और मुख्य आरोपी अब्दुल मुकीत उर्फ दरोगा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- UP में इबोला वॉयरल से प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.