तबियत बिगड़ने से गुदड़ी के एएसआई की मौत
चक्रधरपुर, जून 29 -- सोनुवा। गुदड़ी थाना में पदस्थापित झारखंड पुलिस के एएसआई मनोज बोदरा (45) का सोमवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और वे दवा ले रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। गुदड़ी में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले स्थानीय स्तर पर उनकी जांच कराई गई, जहां स्थिति गंभीर बताई गई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से करीब 65 किलोमीटर दूर सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.