तबाही मचाने लगी शारदा नदी; पानी में समाई 50 एकड़ जमीन, गन्ने की फसलें बर्बाद, मोहाना के तेवर भी सख्त
लखीमपुर खीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Kheri News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लग है। कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी जिले की शारदा नदी ने तो कहर मचाना शुरू कर दिया। नदी की तेज धार से अब तक लगभग 50 एकड़ कृषि योग्य भूमि कटकर नदी में समा चुकी है। कटान लगातार जारी है। अब निशाने पर घर हैं। शारदा नदी का बहाव अब घरों के बेहद करीब पहुंच गया है। ग्राम प्रशासक सतनाम सिंह के अनुसार, नदी उनके घर से मात्र 100 से 150 मीटर दूर रह गई है। कटान के कारण हरी-भरी गन्ने की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं मोहाना नदी के तेवर भी कुछ ठीक नहीं हैं। गोला तहसील के ब्लाक बिजुआ ग्राम पंचायत गुजारा के मजरा सिंघिया में शारदा नदी ने भीषण कटान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों बताया कि पिछले साल भी शारदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.