तबादले में शिक्षकों को मिलेंगे 30 विकल्प
पटना, जून 23 -- राज्य सरकार शिक्षकों को तबादले के लिए 30 विकल्प देगी। उनका पदस्थापन इन्हीं विकल्पों में से कहीं होगा। यही नहीं पहली बार शिक्षकों के तबादले में मेरिट को भी आधार बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने शिक्षकों के तबादले की नीति को अंतिम रूप दे दिया है। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। अब इस पर कैबिनेट की मुहर लगनी है। माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद तबादले की नीति के आधार पर शीघ्र शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। सरकार की योजना जुलाई में हर हाल में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी कर लेने की योजना है। ताकि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तबादला नीति तैयार है। हम चाहते हैं कि शिक्षक बगैर किसी तनाव के रहें ताकि अध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.