सासाराम, अगस्त 27 -- डेहरी, एक संवाददाता। बिहार गृह रक्षा वाहिनी के डेहरी कार्यालय में करीब नौ वर्षों से पदस्थापित कार्यपालक सहायक कमलेश प्रसाद के तबादले और फिर उन्हें रोकने को लेकर विवाद गहरा गया है। डीएम के आदेश पर सासाराम में प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित करने के निर्देश के महज चार दिन बाद ही वरीय समादेष्टा ने उन्हें रोकने का अनुरोध कर दिया। एक ही मामले में जारी दोनों पत्रों ने गृह रक्षकों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...