बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। छबिलापुर हाईस्कूल के शिक्षक जैनेन्द्र कुमार अस्थावां प्रखंड के ओंदा हाईस्कूल में प्राचार्य बनाए गए हैं। स्कूल प्रशासन व छात्रों ने बुधवार को शिक्षक का तबादले होने पर उन्हें विदाई दी। मौके पर शिक्षक अजय कुमार, रौशन कुमार सिंह, राकेश कुमार,अशोक कुमार सुजीत कुमार, संजीत कुमार, सीमा कुमारी, सोनल, साक्षी, कल्पना, रेखा, राखी कुमारी व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...