प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- प्रतापगढ़। विकास खंड मंगरौरा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार यादव को मंगलवार को डीडीओ देवकुमार ने निलंबित कर ब्लॉक मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया। उन्होंने बीडीओ संडवा चन्द्रिका को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में आरोप पत्र मांगा है। निलंबित किए गए सेक्रेटरी पर तबादले के बाद चार्ज नहीं देने, सूचना के बाद भी बैठकों में शामिल नहीं होने और सरकारी कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप है। मामले में बीडीओ मंगरौरा की रिपोर्ट को आधार बनाकर डीडीओ ने कार्रवाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...