रामपुर, जून 13 -- रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत वित्त एवं लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल का बरेली स्थानांतरण हो गया। अब रंजीत सिंह ने अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तबादले के बाद डायट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसए समेत अन्य अधिकारियों व शिक्षक नेताओं ने उनको भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता डायट प्राचार्य अशोक कुमार ने की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रंजीत सिंह, जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता कपिल चौधरी तथा खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने कहा कि विकास खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों का निष्पक्ष तरीके से और...