देहरादून, अगस्त 26 -- रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड पर मंगलवार रात 2:25 बजे तेज रफ्तार टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चला रहे 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2:25 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रायपुर थाने की चीता और मोबाइल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि तपोवन रोड पर विष्णु लोक के सामने टाटा सफारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलटी हुई थी। पुलिस पूछताछ में पता लग कि गाड़ी में कुल चार युवक सवार थे। हादसे में कार चला रहे अनिकेत (18 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ब्रह्मावाला खाला, रायपुर की घटनास्थल पर ही ...