रिषिकेष, मार्च 24 -- तपोवन में पुलिस ने नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इसमें एक दर्जन से ज्यादा ठेली-रेहड़ी को नेशनल हाईवे के किनारों से हटाया गया। पूछताछ कर ठेली संचालकों का सत्यापन भी किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटकों का दबाव भी अभी से क्षेत्र में बढ़ना शुरू हो गया है, जिसके चलते यातायात को सुचारू रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। हाईवे व आंतरिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...