मेरठ, मई 14 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार देर शाम फिर अजगर निकलने से छात्रों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में छात्र मौके पर एकत्र हो गए। बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। छात्र नेता विनीत चपराना सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएफओ वंदना फोगाट को फोन पर जानकारी दी। डीएफओ के निर्देश पर तुरंत ही टीम मौके पर आई और अजगर को रेस्क्यू कर ले गई। इस दौरान अभिषेक ठाकुर, सौरभ राजपूत, आशीष मलिक, शोभित गुर्जर, दिव्यांश प्रधान, अनुज गुर्जर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...