रिषिकेष, जनवरी 28 -- तपोवन में एक कमरे से सो रहे दो लोगों पर दबंगों ने हमला कर दिया। वे मारपीट कर उन्हें जख्मी कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक मोहन कुमार निवासी तपोवन व मूल निवासी इंद्रा कॉलोनी मथुरा ने तहरीर दी। बताया कि 27 जनवरी को उनके बेटे राजकुमार और गौरी तपोवन स्थित कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि राहुल चमोली, सेमवाल और बबलू बलूनी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में राजकुमार को गंभीर चोटें आई। वह बेहोश हो गया। जख्मी हालत में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मोहन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि जल्द मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.