देवघर, दिसम्बर 29 -- देवघर प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल तपोवन पहाड़ के समीप सोमवार शाम एक पर्यटक से छिनतई कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बिहार के बेगुसराय निवासी है। साथियों के साथ बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद तपोवन पहाड़ घूमने गया था। वापस लौटने के क्रम में पहाड़ के समीप अपराधियों ने गाड़ी रोक मोबाइल व नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने हंड्रेड डायल पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन की, लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं मिल सका। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पर्यटक द्वारा कुंडा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि थाना में अब तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.