तपोवन क्षेत्र के विकास और सुविधाओं में होगी बढोत्तरी: डॉ. प्रेम
गया, जून 6 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया से राजगीर होते हुए पटना जाने के दौरान शनिवार को मोहड़ा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक महत्व के तपोवन मलमास मेले का निरीक्षण किया। तपोवन पहुंचने पर स्थानीय पंडा समिति व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कुंडों, पार्क, डाक बंगला, कैफेटेरिया समेत अन्य स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र के विकास और सुविधाओं से संबंधित आवश्यक मांगों को लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें पूरा कराने की दिशा में पहल की जा सके। उन्होंने कहा कि तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान स्थापित किए तपोवन का समुचित विकास और सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी。 यह भी पढ़ें- तपोवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.