हमीरपुर, मई 3 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित बलदेव प्रसाद शास्त्री द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में 42 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। शिक्षा ग्रहण करने के लिए काशी जा रहे बटुकों को कस्बे के समाजसेवी अखिलेश तिवारी एवं बाबा द्विवेदी ने मनाया और कस्बे के संस्कृत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य  पंडित बलदेव प्रसाद शास्त्री ने गायत्री तपोभूमि प्रांगण की यज्ञवेदी में यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन कराया। रविवार को इस कार्यक्रम में 42 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- जेपी संस्कृत विद्यालय में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन संस्कार संपन्न होने के बाद इन्होंने भिक्षाट...