गया, अप्रैल 19 -- शेरघाटी में चर्चित डॉ. तपेश्वर प्रसाद गोलीकांड मामले में फरार चल रहे आरोपित भोलू विश्वकर्मा उर्फ अभय कुमार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को पुलिस ने उसके रमना स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया और एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी। बताया जाता है कि 20 जुलाई 2025 को शेरघाटी में डॉ. तपेश्वर प्रसाद को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पहले दवा दुकानदार राजू पाठक और कुख्यात अपराधी दानिश समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था।पुलिस अनुसंधान के दौरान रमना निवासी भोलू विश्वकर्मा का नाम भी इस कांड में सामने आया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। काफी समय तक गिरफ्त से बाहर रहने के कारण अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसके खिलाफ इश्तेहार की कार्रवाई ...