आरा, फरवरी 26 -- आरा, निप्र। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय आरा में गुरुवार को नई प्रभारी प्राचार्या के पद पर कॉलेज की वरीय शिक्षिका प्रो. डॉ. सियामती राय ने पदभार ग्रहण कर लिया। अवकाश ग्रहण करने के बाद प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. सुनीता राय ने वरीय शिक्षिका प्रो. डॉ. सियामती राय को पदभार सौंपा। महाविद्यालय के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रो. डॉ. सियामती राय को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उपस्थित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने नई प्रभारी प्राचार्या को शॉल, फूल-माला और बुके देकर सम्मानित किया। कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने कॉलेज के विकास में प्रभारी प्राचार्या को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। प्रभारी प्राचार्या ने भी कॉलेज के उतरोत्तर विकास के ...