बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। दोपहर होते-होते स्थिति यह हो गई कि लू (हीट वेव) के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी के इन तेवरों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है, हालांकि आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही से पारे में गिरावट आ सकती है। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में आसमान से आग के शोले बरसने लगे हैं। राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को सफ...