आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा के पहले दिन सोमवार को गर्मी और तीखी हो गई। दोपहर में सड़क पर निकले लोगों को ऐसा महसूस हुआ मानो शरीर का पानी सूख रहा हो। जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता 30 प्रतिशत होने से वातावरण पूरी तरह शुष्क बना रहा। दोपहर के समय हालात यह रहे कि लोगों को न घर के भीतर राहत मिल रही थी और न ही बाहर। तेज धूप के कारण आसमान से लेकर धरती तक तपने लगी। भीषण गर्मी से इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। मई के प्रथम सप्ताह के बाद से सूर्य की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। स्थिति यह रही कि घरों के अंदर भी लोगों को...