उन्नाव, जून 2 -- उन्नाव। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका ने चौराहों पर कानोपी लगवाएं है। अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने सोमवार को इन केनोपी स्थलों का निरीक्षण किया। बताया कि व्यस्त स्थानों पर कैनोपी-टेंट और कूलर लगाए गए हैं, ताकि राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों, श्रमिकों तथा यातायात पुलिसकर्मियों को तेज धूप और लू से राहत मिल सके। गांधी नगर तिराहा, हरदोई पुल, लखनऊ-कानपुर बाईपास स्थित मंदिर के पास अभी स्थान का चयन कर इसे लगा दिया गया। आगे और स्थान को चयनित किया जायेगा। यह भी पढ़ें- हीट वेव से राहत के लिए जीपीओ के पास कूलिंग पॉइंट शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...