बेगुसराय, जून 14 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। सामान्य से अधिक गर्मी तथा मौसम के शुष्क रहने व कम बारिश होने के कारण इस क्षेत्र में भूगर्भीय जलस्तर लगभग 10 से 15 फीट नीचे खिसक गया है। इसके कारण अधिकांश जलस्रोत सूख गए हैं तथा कई गांव के दर्जनों चापाकल से भी पानी निकलना कम हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बेगमपुर के निकट अवस्थित तालाब, प्रखंड मुख्यालय अवस्थित तालाब सहित इस क्षेत्र के दर्जनों तालाब व अन्य जलस्रोत सूख गए हैं। सामान्य से वर्षा कम होने से भूगर्भीय जलस्तर में गिरावट के कारण चापाकल के पानी का लेयर भी काफी नीचे खिसक गया है।

जलस्रोतों की स्थिति इस कारण मनुष्य और जानवरों के लिए पीने और नहाने के पानी की किल्लत हो गई है। इस संबंध में बेगमपुर के ग्रामीण कृष्ण कुमार झा, मुकेश कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि भूगर्भीय जल का स...