चित्रकूट, अप्रैल 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। इसके साथ ही गर्मी के दौरान अबाध बिजली आपूर्ति को लेकर पहले से होने वाली विभागीय तैयारी की पोल भी खुलकर सामने आ गई है। रात हो या दिन, हर 10 से 20 मिनट में बार-बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान हो गए है। लोग रात में बिजली की आंखमिचौली से नींद पूरी नहीं कर पा रहे है। मुख्यालय कर्वी में पिछले तीन-चार दिन से कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों की गर्मी में हालत खराब हो रही है। महकमे की लापरवाही इस कदर है कि पिछले करीब एक माह पहले गंगा जी रोड पावर हाउस में लगा पांच एमवीए क्षमता का फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला जा सका है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में स्कूलों के समय बदलाव की मांग तेज जिसके चलते इस ट्रांसफार्मर ...