पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर काला मंदिर में परेशानियों की बात सामने आई है। बताया गया कि रात शनिवार की शाम छह बजे से गई बिजली सुबह साढे आठ तक नहीं आई। इसके बाद शिकायत बिजली विभाग से की गई। इधर गर्मी में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री अधिकतम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। जिले में काला मंदिर पर रामलीला फीडर पर आपूर्तिशाम को छह बजे से गुम होने के बाद सुबह साढे आठ बजे रविवार तक नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा खकरा में पोस्टआफिस के सामने गली में भी आपूर्ति को लेकर रविवार को परेशानियां रहीं। मोहल्ला डालचंद, खकरा में भी आपूर्ति को लेकर असुविधा रही। एसडीओ जहांगीर आलम ने बताया कि टीमों को भेज कर फाल्ट को सही कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...