तपिश बढ़ी तो बढ़े त्वचा रोगी, ओपीडी 900 पार
फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस का सबसे अधिक असर लोगों की त्वचा पर पड़ रहा है। तेज धूप और पसीने के कारण त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में सोमवार को स्किन रोग विभाग के बाहर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। वहीं पेट संबंधी बीमारियों के मरीज भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ते मरीजों के दबाव के चलते अब ओपीडी 900 के पार पहुंच रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही पर्चा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने के कारण कई लोगों को पर्चा बनवाने में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पहुंचे मरीजों में दाद, खुजली, फंगल संक्रमण, घमौरियां, एलर्जी और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.