गंगापार, अप्रैल 14 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम के बदलते मिजाज व लगातार चढ़ते पारे से क्षेत्र के अधिकांश तालाबों का पानी पूरी तरह सूख जाने से पशु पक्षियों व बेजुबान जीव जंतुओं के सामने पीने के पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि इस भीषण गर्मी में सूख चुके तालाबों को प्रशासनिक स्तर से भले ही अभी तक भरने की व्यवस्था के निर्देश जारी न किये जा सके हों लेकिन सूखे तालाबों को पानी पहुंचाने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई।क्षेत्र में मौजूद ज्यादातर तालाबों पर लोगों का कब्जा है। बचे खुचे पोखर व तालाब बिना पानी के खुद प्यासे है। यह भी पढ़ें- सूखे तालाब-पोखरे, परेशान हैं बेजुबान गर्मी के मौसम में इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षी, जीव-जंतु भी गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों में सूख चुके तालाबों में पानी न होने से क...