लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। दक्षिण खीरी के शारदानगर रेंज की शारदा पोषक नहर के पानी में फंसी एक डॉल्फिन को वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर शारदा बैराज में छोड़ दिया है। खीरी जिले की शारदा नदी, घाघरा और कर्तनिया घाट स्थित गेरुआ नदी में डाल्फिन का बसेरा है। संरक्षित प्रजाति की इन डाल्फिनों की लगातार निगरानी वन विभाग करता है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों सिंचाई विभाग द्वारा नहर की वार्षिक मरम्मत व सिल्ट सफाई के लिए पोषक नहर में जलस्तर अचानक कम हो गया। इससे डॉल्फिन रास्ता भटक कर उथले पानी में फंस गई। जबरदस्त गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण पानी बेहद गर्म हो चला था, जिससे बेहद संवेदनशील माने जाने वाली इस डाल्फिन की जान पर बन आई थी। इसके अलावा नहर में डॉल्फिन के आने से जंगली पशुओं का शिकार होने का भी गंभीर खतरा...