तपिश के चलते दस फीसदी घटा रोडवेज का राजस्व
रामपुर, मई 25 -- रामपुर। आसमान से बरस रही आग से रामपुर डिपो की रोडवेज बसें भट्ठी की तरह तप रही हैं। लू के थपेड़ों के बीच तपती बसों के अंदर सफर करने की हिम्मत यात्री नहीं जुटा पा रहे हैं। इसकी वजह से करीब 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजस्व में 10 फीसदी की कमी आई है। डिपो से दिल्ली,हल्द्वानी,बरेली,मुरादाबाद,लखनऊ,शामली,बिजनौर,आगरा आदि के लिए बसें संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में यहां यात्रियों की जबरदस्त भीड़ होती है लेकिन वर्तमान में गर्मी का प्रचंड रूपदेखकर लोग रोडवेज की बसों से यात्रा करने में कतरा रहे हैं। सुबह होते ही निकलने वाली चिलचिलाती धूप से बसें तपना शुरू हो जाती हैं। बस अड्डे पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक यात्रियों की संख्या बहुत ही कम होती है। डिपो के प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि गर्मी अधिक होने से सुबह 10 से शाम चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.