गुड़गांव, जून 8 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जून की भीषण गर्मी केवल लोगों को बेहाल नहीं कर रही, बल्कि दिल की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में पिछले दो महीनों के दौरान हार्ट अटैक, सीने में दर्द, सांस फूलने और धड़कन अनियमित होने की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ शरीर पर पड़ने वाला थर्मल स्ट्रेस हृदय रोगों को ट्रिगर कर रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालों में केवल हार्ट अटैक के मरीज ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि दिल से जुड़ी अन्य शिकायतों के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में पहले प्रतिदिन हार्ट अटैक से संबंधित आठ से 10 मरीज पहुंचत...