तपसी धाम में लगेगा रक्तदान शिविर
बस्ती, मई 19 -- बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक तपसीधाम के सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के साथ ही आगामी पांच जून को रक्तदान शिविर का निर्णय लिया गया। इस मौके पर महामृत्युंजय पाठ भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास को मुख्य अतिथि के रूप भाग लेंगे। इस दौरान महंत जयबक्श दास, दिग्विजय सिंह राना, चन्द्रशेखर कमलापुरी, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, नागेन्द्र सिंह, सौरभ तिवारी, महेश हिन्दुस्थानी, नागेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.